नवरात्रि विशेष : उत्तर प्रदेश के 5 प्रमुख शक्तिपीठ, जहां दर्शन मात्र से मिलता है मनचाहा आशीर्वाद

IANS | September 23, 2025 2:28 PM

उत्तर प्रदेश, 23 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर से हो गया है। यह पर्व शक्ति की उपासना और साधना का महापर्व है। इस अवसर पर देवी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। उत्तर प्रदेश में मां दुर्गा के कई प्राचीन और सिद्ध मंदिर स्थित हैं।

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित, जीवन में सफलता के लिए ऐसे करें पूजा

IANS | September 23, 2025 9:03 AM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर बुधवार को नवरात्रि का तीसरा दिन है। यह पावन अवसर मां चंद्रघंटा को समर्पित है, जो भक्तों के हृदय में ममता और शक्ति का संचार करती हैं। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

आयुर्वेद के वैश्विक दूत पीआर कृष्ण कुमार: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम

IANS | September 22, 2025 3:52 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आयुर्वेदाचार्य पीआर कृष्ण कुमार बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने एक बढ़िया चिकित्सक, शिक्षक, दार्शनिक, प्रशासक, उद्यमी और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने जीवन में अद्भुत संतुलन के साथ इन सभी भूमिकाओं का निर्वहन किया।

पश्चिम बंगाल में मां के 12 चमत्कारी धाम, जहां हर कण में शक्ति का वास

IANS | September 22, 2025 2:56 PM

कोलकाता, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल शाक्त धर्म का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां पर आदिकाल से ही शक्ति उपासना की परंपरा विद्यमान रही है। शाक्त साधना के लिए बंगाल को विशेष महत्व प्राप्त है। प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में वर्णित 51 शक्तिपीठों में से 12 पवित्र शक्तिपीठ पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। नवरात्रि और दुर्गापूजा के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं और लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

मंगलवार को द्विपुष्कर योग में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व

IANS | September 22, 2025 11:33 AM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर मंगलवार को द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। वहीं, चंद्रमा सुबह के 2 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 24 सितंबर तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे।

गयाजी का शक्ति पीठ: जहां शिला छूने से मिलता है ब्रह्मलोक का आशीर्वाद

IANS | September 22, 2025 9:44 AM

गयाजी, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के अवसर पर सोमवार तड़के बिहार के गयाजी में स्थित भस्मकुट पर्वत पर स्थित मां मंगला गौरी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 'जय मंगला माई' के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

समृद्धि से सशक्तीकरण तक : मोटे अनाजों की प्राकृतिक खेती से संवर रही सुमन की जिंदगी

IANS | September 21, 2025 4:02 PM

लखनऊ, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कभी छोटी जोत की किसान परिवार की बहू रही सुमन देवी आज पूरे वाराणसी में 'कृषि सखी' के नाम से जानी जाती हैं। मिशन शक्ति के जरिए प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी सुमन देवी नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं।

भारत की 7 प्राकृतिक धरोहरें, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चुना

IANS | September 21, 2025 3:35 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के 7 और स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है। फिलहाल, इस सूची में भारतीय धरोहरों की संख्या 62 से बढ़कर 69 हो गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

जीएसटी में कटौती से युवाओं के लिए पैदा होंगे अधिक रोजगार के अवसर

IANS | September 21, 2025 2:38 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार भारत की कर प्रणाली में बदलाव लाने वाला एक ऐतिहासिक फैसला है। इससे एमएसएमई और स्टार्टअप्स में युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।

नवरात्रि विशेष : भारत ही नहीं विदेशों में भी विराजती हैं मां दुर्गा, जानिए कहां है कौन सा शक्ति पीठ

IANS | September 21, 2025 9:45 AM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। माता दुर्गा के 51 शक्तिपीठ हैं, जो हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व रखते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत के बाहर यानी विदेशों में भी देवी के कई शक्तिपीठ हैं, जिनमें बांग्लादेश में 7, नेपाल में 2, पाकिस्तान में 1, श्रीलंका में 1 और तिब्बत में 1 शक्तिपीठ शामिल हैं।