फूलों और रोशनी से जगमग बद्रीनाथ धाम, मंगलवार को बंद होंगे मंदिर के कपाट
चमोली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को पंच पूजा के चौथे दिन मां लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और परंपरा के अनुसार कढ़ाई प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद माता लक्ष्मी को बद्रीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया।