हार्मोन बैलेंस कर तनाव, अनिद्रा की छुट्टी करता है सर्वांगासन

IANS | November 16, 2025 3:16 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। हार्मोन बैलेंस ना हो तो शरीर में कई समस्याएं पनप सकती हैं। ऐसे में सर्वांगासन का प्रतिदिन अभ्यास कर इन समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। थायरॉइड, रक्त संचार और मानसिक शांति के लिए यह अत्यंत लाभकारी आसन है।

सेनकाकू द्वीप पर चीन ने भेजी सेना, जापान से बिगड़ते रिश्तों के बीच इतना शोर क्यों?

IANS | November 16, 2025 1:48 PM

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों से चीन और जापान के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने अपने तटरक्षक जहाजों की एक टुकड़ी को सेनकाकू (जापान कहता है) / दियाओयू (चीन का दावा) द्वीपों के आसपास की जल सीमाओं में गश्ती के नाम पर भेजा है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर तनाव को छूमंतर करेगा विपरीत करनी आसन

IANS | November 15, 2025 10:22 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और अनिद्रा आम समस्या बन गई है। लेकिन योगासन का अभ्यास कर इन समस्याओं की छुट्टी की जा सकती है। विपरीत करनी भी एक ही आसन है, जिसके अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव, अनिद्रा समेत कई समस्याएं दूर होती हैं।

रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर की आशंका होती है कम: शोध

IANS | November 15, 2025 8:01 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आ चुका है और फलों की दुकानें संतरे से सजने लगी हैं। इस मौसम में खाया गया खट्टा-मीठा फल सेहत के लिए नेमत साबित हो सकता है। एक नई स्टडी में पाया गया है कि रोजाना एक संतरा खाने से मुंह, गले और पेट के कैंसर का खतरा काफी कम हो सकता है।

1776 का वह दिन जब फोर्ट वाशिंगटन गिरा: अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम को लगा सबसे बड़ा झटका

IANS | November 15, 2025 7:42 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दिन थे। तारीख 16 नवंबर 1776 की ही था। इसी दिन ब्रिटिश और हेसियन सैनिकों ने मिलकर फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा कर लिया। यह घटना सिर्फ एक सैन्य हार नहीं थी, बल्कि उस दौर की सबसे कड़वी यादों में से एक बन गई, जिसने अमेरिकी सेना का मनोबल हिला दिया और युद्ध की दिशा को नई तरह से प्रभावित किया।

स्वादिष्ट ही नहीं, सेहत और सौंदर्य का भी खजाना है पिस्ता, सेवन से खिल उठेगा चेहरा

IANS | November 15, 2025 6:35 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में कितने भी महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट कर लो बार-बार डल चेहरे की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तमाम कोशिशों के बावजूद निखार नहीं आ रहा? तो भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बेहतरीन सलाह पिस्ता के रूप में देता है।

डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों में सता रही खानपान की चिंता? गेहूं नहीं, इन मोटे अनाज का करें सेवन

IANS | November 15, 2025 3:50 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के आते ही डायबिटीज के मरीजों की चिंता खानपान को लेकर और भी बढ़ जाती है। ठंड में शरीर को गर्मी और ऊर्जा की जरूरत बढ़ जाती है, लेकिन गलत आहार से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय खानपान बताता है कि मरीजों को क्या खाना चाहिए।

क्या भारत के ‘सैन्य खौफ’ ने पाकिस्तान को बड़े बदलाव की ओर धकेला?

IANS | November 15, 2025 3:07 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। क्या भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को बड़े बदलाव की ओर धकेल दिया है? यह पूरी तरह संभव है और राजनीतिक रूप से बहुत स्वाभाविक भी। पाकिस्तान की संसद ने जो 27वां संवैधानिक संशोधन पारित किया है उसमें भारत के सैन्य सुधारों की झलक है!

गेहूं-बेसन से बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल चिला, ये है विधि

IANS | November 15, 2025 2:27 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में खानपान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इम्यूनिटी कमजोर न हो और एनर्जी बनी रहे, इसका भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में नाश्ता स्वादिष्ट हो और सेहत से भरपूर भी, इसके लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एक खास रेसिपी वेजिटेबल चिला की साझा की।

यूके ने ग्लोबल हेल्थ फंड में की 15 फीसदी कटौती, स्वास्थ्य संगठन बोले-अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा असर

IANS | November 15, 2025 2:11 PM

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। यूके ने ग्लोबल हेल्थ फंड में 15 फीसदी कटौती करने के फैसले ने दुनिया के कई प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों को चिंता में डाल दिया है। 'ग्लोबल फंड', 'यूएनएड्स', 'डब्ल्यूएचओ' (विश्व स्वास्थ्य संगठन), 'एमएसएफ' और 'मलेरिया नो मोर यूके' जैसे संगठनों ने साफ कहा है कि इस कदम का सबसे ज्यादा नुकसान अफ्रीकी देशों को होगा, जहां पहले से ही संसाधन सीमित हैं और बड़ी आबादी एचआईवी, टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों से जूझ रही है।