गुना: अनाथ हुई मासूम का सहारा बने सिंधिया, भविष्य संवारने का बीड़ा उठाया
गुना, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के गुना में हुए हादसे में दो साल की मासूम ने अपने माता-पिता को खो दिया है। इस घटना के बाद, सांसद और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मासूम का भविष्य संवारने के लिए हाथ बढ़ाया है।