पीएम मोदी ने मलेशिया में आईएनए के पूर्व सैनिक से मुलाकात की, सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

IANS | February 8, 2026 1:54 PM

कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलेशिया के अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे के तहत कुआलालंपुर में आजाद हिंद फौज के पुराने सैनिकों से मुलाकात की। आजाद हिंद फौज को इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने फोर्स के ऐतिहासिक योगदान और साउथ-ईस्ट एशिया में रहने वाले भारतीय लोगों के बीच इसकी विरासत का जिक्र किया।

आकर्ण धनुरासन : तन और मन की शक्ति बढ़ाने वाला योगासन, जान लें अभ्यास का तरीका

IANS | February 8, 2026 9:14 AM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। आज के अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझने की चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच अगर हम योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो काफी हद तक इन समस्याओं से बचा जा सकता है। तन और मन की शक्ति बढ़ाने वाले ऐसे ही एक योगासन का नाम आकर्ण धनुरासन है।

9 फरवरी को भैरव अष्टमी, जानकी जन्मोत्सव और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ-अशुभ समय

IANS | February 8, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार 9 फरवरी को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो पूर्ण रात्रि तक रहेगी। इस दिन तीन धार्मिक पर्व हैं। भैरव अष्टमी या कालाष्टमी, जानकी जन्मोत्सव और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी। भक्तजन इन अवसरों पर विशेष पूजा, व्रत और जागरण करते हैं।

'मन की बात' में जिस सोसाइटी का किया था पीएम मोदी ने जिक्र की उनसे मुलाकात

IANS | February 7, 2026 9:05 PM

कुआलालंपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के मलेशिया दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने इस यात्रा की झलक विभिन्न पोस्ट्स के जरिए दर्शाई है। पीएम मोदी लोगों से भी मिले जिनका जिक्र रेडियो कार्यक्रम मन की बात में किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

यादों में गजल सम्राट : जवान बेटे को खोने का गम, गाना छोड़ा, फिर लौटे तो 'जीत' लिया जग

IANS | February 7, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कहां तुम चले गए… गजल में जगजीत सिंह की आवाज में जो दर्द, जो मजबूती और जो एहसास था, वह केवल सुरों का जादू नहीं था, बल्कि उनके जीवन का सच भी था। हर सुर में, हर शब्द में, हर गजल में उनका दर्द और पीड़ा बयां हो रही थी। आज भी यह गजल लाखों लोगों के दिलों में बसा है।

पाकिस्तान: मंत्री ने आतंकवाद के लिए इमरान खान को ठहराया जिम्मेदार, पीटीआई बोली- जोकर हैं जिन्हें अवाम की फिक्र नहीं

IANS | February 7, 2026 8:09 PM

लाहौर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान अपने ही बुने जाल में हर दूसरे दिन फंस रहा है। बम विस्फोट और गोलीबारी की खबरें अब आम हो चली हैं। मासूम जनता जहां आतंकवाद की जंग में फना हो रही है, वहीं पाकिस्तानी सियासतदां एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बड़बोले सूचना मंत्री अताउल्लाह तारार ने आतंकवादी घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी का ठीकरा पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई पर फोड़ा तो जवाब में पीटीआई ने इसे 'नफरत भरा बयान' करार दिया।

मलेशिया में भारतीय संस्कृति की दिखी अनुपम छटा, बना रिकॉर्ड, पीएम मोदी बोले- सब बधाई के पात्र

IANS | February 7, 2026 7:29 PM

कुआलालंपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में "सेलामत दातंग मोदीजी" (आपका स्वागत है मोदी जी) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एक ही धुन पर 800 कलाकारों ने भारतीय लोक और शास्त्रीय कला को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ मौजूद पीएम मोदी ने कलाकारों के इस जज्बे की सराहना की।

कोरोना में छूटी नौकरी, हौसले ने बदली तकदीर, पीएमएफएमई योजना से दिव्यांश खत्री बने सफल उद्यमी

IANS | February 7, 2026 2:15 PM

सागर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के 28 वर्षीय दिव्यांश खत्री ने कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छूटने के बाद हार मानने के बजाय अपने सपनों को नए रूप में साकार किया और आज न सिर्फ आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' की ऐतिहासिक पहल, युवा शक्ति बनी राष्ट्र शक्ति

IANS | February 7, 2026 12:43 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। देश के युवाओं के लिए वर्ष 2026 का केंद्रीय बजट सिर्फ आंकड़ों और योजनाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि उनकी सोच, सपनों और सुझावों की सीधी झलक बनकर सामने आया है। 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' में शामिल युवाओं के विचारों को न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने सुना, बल्कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इन सुझावों का जिक्र भी किया। इसे युवाओं की भागीदारी और भरोसे का ऐतिहासिक उदाहरण माना जा रहा है।

रोज डे : महज प्रेम की अभिव्यक्ति नहीं, सेहत के लिए भी वरदान है गुलाब

IANS | February 7, 2026 12:07 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो चुकी है। गुलाब के फूल केवल प्रेम का विषय नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में गुलाब को ठंडी तासीर वाला माना जाता है, जो शरीर की गर्मी को कम करता है और कई शारीरिक-मानसिक समस्याओं में राहत देता है।