7 अक्टूबर: जब मदर टेरेसा ने शुरू किया 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' का सफर
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। 7 अक्टूबर, 1950...यह वही दिन है जब कोलकाता में एक छोटे से संगठन ने मानवता की सेवा का एक ऐसा संकल्प लिया, जिसने दुनिया को प्रेरित किया। यह संगठन था 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी', जिसकी नींव मदर टेरेसा ने रखी थी। मदर टेरेसा, एक नाम जिसे सुनते ही हमें प्रेम, दया और समर्पण का एहसास होता है। एक साधारण सी साड़ी पहनने वाली मदर टेरेसा, दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए मसीहा थीं। उनकी मुस्कान में इतनी शक्ति थी कि वह किसी भी दुखी दिल को शांत कर सकती थी। उनकी आंखों में इतनी गहराई थी कि वे किसी भी पीड़ित को आशा दे सकती थीं।