एबीवीपी से निकले और सपा की साइकिल पर हुए सवार, योगी आदित्यनाथ को चुनौती, मनोज तिवारी की राजनीति का वह किस्सा
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी गानों और फिल्मों में काम करते हुए सियासत की बुलंदियों को छूने वाले मनोज तिवारी की कहानी बेहद दिलचस्प है। बिना किसी पारंपरिक राजनीतिक प्रशिक्षण के उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पहली ही पारी में बड़े नेताओं के बीच खड़े नजर आए।