अंक ज्योतिष : अपने मूलांक से जानें कौन-सा मंत्र आपके लिए है फलदायी
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। हर व्यक्ति के जीवन पर उसकी जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि को मूलांक 1 से 9 तक बांटा गया है और हर मूलांक के लिए एक खास मंत्र होता है, जिसे रोजाना उच्चारण करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में संतुलन मिलता है।