अपान से नाग-धनंजय तक, जानें शरीर की 10 वायु का महत्व और विज्ञान

IANS | March 15, 2026 12:29 PM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। आयुर्वेद और योग के अनुसार, मानव शरीर में 10 प्रकार की वायु (प्राण) प्रवाहित होती है। ये प्राण जीवन ऊर्जा के रूप में काम करते हैं और सभी शारीरिक क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। आयुर्वेद में इन प्राणों को वायु तत्व का हिस्सा माना जाता है। इन्हें दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया है, जिनमें मुख्य प्राण और उप प्राण शामिल है।

बिपिन रावत: कभी स्वीमिंग पूल में छलांग न लगा पाने पर मिली थी 'सजा', फिर लिखी देश के पहले सीडीएस बनने की इबारत

IANS | March 15, 2026 11:47 AM

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के एक छोटे से गांव से निकलकर देश की तीनों सेनाओं के बीच तालमेल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालने तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन यह सफर तय किया एक ऐसे सैनिक ने, जिसकी रगों में फौज का जुनून विरासत में था। बात हो रही है कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की। उनके फैसले, साहस और रणनीति ने सीमापार ऑपरेशनों से लेकर सैन्य सुधारों तक भारत की रक्षा नीति को नई दिशा दी।

राही मासूम रजा: मुस्लिम लेखक जिसने महाभारत की पटकथा लिखकर साबित किया कि कला धर्म से परे

IANS | March 14, 2026 1:31 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। बात 1980 के दशक के उत्तरार्ध की है। दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा भारत के सबसे बड़े महाकाव्य 'महाभारत' को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे थे। जब यह घोषणा हुई कि इस पवित्र हिंदू महाकाव्य के संवाद एक मुस्लिम लेखक लिखेंगे, तो हंगामा मच गया। सवाल उठा, "क्या कोई हिंदू विद्वान नहीं बचा जो एक मुसलमान हमारे धर्मग्रंथ की पटकथा लिखेगा? उस लेखक ने कोई रक्षात्मक जवाब नहीं दिया, बल्कि एक ऐसी गर्जना की जिसने सभी की बोलती बंद कर दी।

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

IANS | March 14, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों का बड़ा कारण बन चुका है। ऐसे में बढ़ती वजन की समस्या से परेशान लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट कुछ आसान उपाय की सलाह देते हैं, जो मोटापे की समस्या को खत्म करने में कारगर हैं।

सुकून भरी नींद और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं सात तरीके, नासा के 7 आसान उपाय

IANS | March 14, 2026 11:08 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। स्पेस में नींद को पूरा करना एक बड़ी चुनौती की तरह होता है अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर हर 90 मिनट में सूर्योदय और सूर्यास्त दिखाई देता है। इससे उनकी सर्कैडियन रिदम या प्राकृतिक घड़ी बिगड़ जाती है, जिससे नींद की कमी, थकान और गंभीर गलतियों का खतरा बढ़ जाता है।

सरला ठकराल: जब महिलाओं के लिए सपने देखना भी संघर्ष था, साड़ी पहन खुले आसमान में भरी थी लंबी उड़ान

IANS | March 14, 2026 9:49 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। एक समय ऐसा था जब भारत में महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी कई सामाजिक बंधनों में जकड़ा हुआ था। सपने देखना तो दूर, उन्हें पूरा करने की कल्पना करना भी एक साहसिक काम माना जाता था। लेकिन इसी दौर में एक भारतीय महिला ने उन सभी सीमाओं को तोड़ते हुए आसमान को छू लिया। यह कहानी है, भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल की, जिनकी उड़ान सिर्फ एक विमान की उड़ान नहीं थी, बल्कि भारतीय महिलाओं के आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान थी।

खार्ग द्वीप: ईरान की आर्थिक धड़कन! जिस पर ट्रंप की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

IANS | March 14, 2026 9:33 AM

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान का खार्ग द्वीप एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा-सा द्वीप लंबे समय से ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में इस द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी किया, जिसने वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार में नई बहस को जन्म दे दिया है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका भेजेगा मरीन और युद्धपोत: रिपोर्ट

IANS | March 14, 2026 8:48 AM

वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। पेंटागन ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अतिरिक्त मरीन सैनिकों और युद्धपोतों को तैनात करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्टों में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान द्वारा समुद्री यातायात और क्षेत्रीय ठिकानों पर हमलों के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

अमेरिका: सीनेट ने भारतीय मूल के अमेरिकी नेता सुनील पुरी को दी श्रद्धांजलि

IANS | March 14, 2026 8:26 AM

वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी और समाजसेवी सुनील पुरी को श्रद्धांजलि दी। सीनेटर डिक डर्बिन ने भारत से बहुत कम पैसे लेकर आए एक युवा प्रवासी से लेकर रॉकफोर्ड, इलिनोइस को बदलने में मदद करने वाले एक नागरिक नेता बनने तक के सफर को याद किया।

हमले से ईरान को पहुंची 'चोट', हमें मिली बड़ी कामयाबी : ट्रंप

IANS | March 14, 2026 8:07 AM

वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान “बहुत अच्छी तरह” आगे बढ़ रहे हैं और अमेरिकी बलों ने बड़े पैमाने पर हमले करते हुए “बहुत बड़ी कामयाबियां” हासिल की हैं, क्योंकि मध्य-पूर्व में संघर्ष तेज होता जा रहा है।