हर इंसान में छिपी होती है अच्छाई और बुराई की ताकत, परिस्थितियां तय करती हैं राह: रणदीप हुड्डा
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित पंख मैराथन में शामिल हुए। इस दौरान उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में शामिल लोगों का एनर्जी लेवल काफी हाई रहा। एक्टर ने अपने फैंस को हेल्दी रहने के टिप्स दिए।