ठंड, थकान और संक्रमण से बचाव, सर्दियों में गर्भवती महिलाएं कैसे रखें खुद का ख्याल?
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं, कम धूप और बदलता तापमान शरीर पर सीधा असर डालते हैं। आम लोगों के लिए यह मौसम थोड़ा आलस और सुस्ती लाता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय और भी ज्यादा सावधानी भरा होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से प्रतिरक्षा प्रणाली थोड़ी कमजोर हो जाती है। ऐसे में ठंड, सर्दी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और थकान जल्दी शरीर को जकड़ सकते हैं।