अगर वात, कफ या पित्त की है समस्या तो जान लें नहाने के लिए कैसा पानी है सही
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। स्नान हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसके महत्व के बारे में कम ही जानते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक स्नान सिर्फ शरीर की स्वच्छता नहीं, बल्कि मन और तन दोनों को शांति और स्वच्छता देने वाला कार्य है। यह शरीर के दोषों को भी संतुलित करता है। हर व्यक्ति की प्रकृति अलग होती है, इसलिए स्नान के लिए उपयुक्त जल भी अलग हो सकता है।