सजा नहीं दवा है उपवास, पाचन तंत्र से लेकर नई कोशिकाएं बनाने में मददगार
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पेट शरीर का अहम और जरूरी हिस्सा होता है। माना जाता है कि अगर पेट सही है तो आधी से ज्यादा बीमारियां अपने आप ठीक हो जाती हैं, लेकिन आज की आरामदायक जीवनशैली की वजह से पेट से जुड़े रोग हर उम्र के लोगों की परेशानी बन चुके हैं।