साल में एक बार 'सहज' योग का अभ्यास करते हैं विद्युत जामवाल, बताए फायदे
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर खासा सजग रहते हैं। विद्युत जामवाल का मानना है कि प्रकृति के बीच समय बिताने से स्वास्थ्य और भी बेहतर हो जाता है। इसी वजह से वह हर साल एक बार सहज योग का अभ्यास करते हैं। यह अभ्यास उन्हें शारीरिक संतुलन, मानसिक एकाग्रता और प्रकृति से गहरा जुड़ाव देता है।