आपकी ये गलती बन सकती है टाइफाइड का कारण? आयुर्वेद से जानिए बचाव के उपाय

IANS | January 5, 2026 7:43 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। आजकल टाइफाइड (मियादी बुखार) एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। यह बीमारी खासतौर पर गंदा पानी, अस्वच्छ भोजन और खराब जीवनशैली के कारण फैलती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ संक्रमित व्यक्ति से ही बीमारी होती है, लेकिन असल में आपकी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी टाइफाइड का कारण बन सकती हैं।

छत्तीसगढ़: धमतरी में मिलेट महोत्सव, डॉ. खादर वली ने बताया मोटे अनाज का फायदा

IANS | January 5, 2026 6:45 PM

धमतरी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को मिलेट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मिलेट मैन ऑफ इंडिया पद्मश्री डॉ. खादर वली ने शिरकत की। उनके दौरे को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी

IANS | January 5, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हमारे घर की रसोई में कई ऐसे औषधीय मसाले होते हैं, जिनके सही समय पर सेवन मात्र से ही शरीर के आधे रोगों को दूर किया जा सकता है, जैसे हल्दी, दालचीनी, मेथी दाना, शहद, लौंग और बहुत कुछ।

प्रेग्नेंसी में ये छोटी लापरवाही पड़ सकती है भारी, जेस्टेशनल डायबिटीज से बढ़ा जोखिम: डॉ. मीरा पाठक

IANS | January 5, 2026 1:03 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। गर्भावस्था के दौरान शुगर यानी जेस्टेशनल डायबिटीज आजकल महिलाओं के लिए एक बड़ी और गंभीर समस्या बनती जा रही है। जिला अस्पतालों से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक इलाज कराने पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या में डेढ़ से दो गुना तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। भंगेल सीएचसी की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गायनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने इस पर आईएएनएस से खास बातचीत की।

ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर

IANS | January 5, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खाने-पीने के तरीके भी बदल जाते हैं। ठंडी हवा और कम धूप शरीर के लिए अलग तरह की चुनौतियां लेकर आते हैं। ऐसे में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना या हीटर का इस्तेमाल करना काफी नहीं होता। शरीर को अंदर से भी गर्म और मजबूत बनाए रखना जरूरी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सर्दियों में अंडा खाने की सलाह देते हैं।

'शीतोदक सेचन' और 'पानीतला स्पर्श': छोटे उपायों से आंखों को दें बड़ी राहत

IANS | January 5, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भागदौड़ भरी जिंदगी और स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंखों की सेहत के लिए कुछ सरल उपाय सुझाता है। इनमें 'शीतोदक सेचन' और 'पानीतला स्पर्श' प्रमुख हैं। ये छोटे-छोटे उपाय रोजाना अपनाने से आंखों को बड़ी राहत मिलती है और कई समस्याओं से बचाव होता है।

ठंड, थकान और संक्रमण से बचाव, सर्दियों में गर्भवती महिलाएं कैसे रखें खुद का ख्याल?

IANS | January 5, 2026 8:30 AM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं, कम धूप और बदलता तापमान शरीर पर सीधा असर डालते हैं। आम लोगों के लिए यह मौसम थोड़ा आलस और सुस्ती लाता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय और भी ज्यादा सावधानी भरा होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से प्रतिरक्षा प्रणाली थोड़ी कमजोर हो जाती है। ऐसे में ठंड, सर्दी-जुकाम, जोड़ों का दर्द और थकान जल्दी शरीर को जकड़ सकते हैं।

रोज एक चम्मच तिल खाने से शरीर को मिलती है अंदरूनी मजबूती, जोड़ों के दर्द से देते हैं राहत

IANS | January 4, 2026 10:45 PM

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल युग में शारीरिक गतिविधि की कमी का असर सबसे पहले हमारी हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है। शुरुआत में हल्की थकान लगती है, फिर जोड़ों में दर्द, पीठ में खिंचाव और शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ यह समस्या ज्यादा हो जाती है। आयुर्वेद इसे वात दोष से जोड़ता है, जबकि विज्ञान इसे मिनरल्स की कमी का नतीजा मानता है। ऐसे में तिल एक प्राकृतिक उपाय बनकर सामने आता है।

सरसों का तेल सर्दियों का नेचुरल मॉइस्चराइजर, रूखी त्वचा से दिलाए राहत

IANS | January 4, 2026 10:39 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा सबसे पहले इसका असर दिखाने लगती है। ठंडी हवा, कम धूप, गर्म पानी से नहाना और नमी की कमी, ये सभी मिलकर स्किन को रूखा, बेजान और खिंचा-खिंचा सा बना देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले महंगे बॉडी लोशन, क्रीम और मॉइश्चराइजर का सहारा लेते हैं।

सर्दी-जुकाम से बंद नाक तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद 'भाप' लेना

IANS | January 4, 2026 10:33 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कड़ाके की ठंड और बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में भाप लेना एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है।