जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं गुंटूर मिर्च, वात दोष भी होगा कम
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जोड़ों का दर्द आज के समय में बहुत आम समस्या बन गया है। बढ़ती उम्र, गलत जीवनशैली, तनाव और पोषण की कमी से यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लोग दर्द से राहत पाने के लिए दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के मदद कर सकती हैं। ऐसे ही प्राकृतिक उपायों में से एक है गुंटूर मिर्च।