सेहत की अनदेखी से बढ़ रहीं पेट और सांस की समस्याएं, अपान वायु मुद्रा से मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहत सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है। गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी का सीधा असर हमारे पाचन और सांस से जुड़ी समस्याओं पर पड़ता है। गैस, अपच, पेट फूलना और बार-बार हिचकी आना अब आम परेशानी बन गई है।