लक्ष्मी डेंटल का मुनाफा चौथी तिमाही में 40 प्रतिशत से अधिक गिरा, खर्च भी बढ़ा
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। लक्ष्मी डेंटल की ओर से वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 44 प्रतिशत कम होकर 4.2 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में यह 7.7 करोड़ रुपए था।