भारत में अभी भी 5 में से 1 लड़की और 6 में से 1 लड़के की शादी बचपन में ही हो जाती है : लैंसेट
न्यूयॉर्क, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, बाल विवाह का चलन अब भी जारी है। पांच में से एक लड़की और छह में से एक लड़के की अभी भी बचपन में ही शादी हो रही है।