बिहार के बगहा में जन औषधि केंद्र की सस्ती दवाएं मरीजों के लिए बनीं वरदान
बगहा (बिहार), 15 मई (आईएएनएस)। बिहार के छोटे से शहर बगहा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस योजना की सराहना कर रहे हैं। सरकार की इस योजना को स्थानीय लोग स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर बता रहे हैं।