‘सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम’ क्या है? शिशु से जुड़े जोखिम को कैसे कम करें

IANS | May 17, 2026 12:30 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। हर माता-पिता अपने शिशु को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं। पहली बार माता-पिता बनने पर चिंताएं और भी बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक गंभीर चिंता है ‘सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम’ या एसआईडीएस, जिसमें शिशु की बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक मौत हो जाती है।

आंखों की थकान, गले में खिंचाव और पीठ की अकड़न? मत्स्यासन से दूर होगी समस्या

IANS | May 17, 2026 9:26 AM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार योग के महत्व को आमजन तक पहुंचाने के लिए नई-नई जानकारियां साझा कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने मत्स्यासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

तुलसी की पत्ती और मंजरी ही नहीं, बीज में भी छिपे हैं सेहत के राज, गर्मियों में सेवन से मिलते हैं कई फायदे

IANS | May 16, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में घर के आंगन में लगी तुलसी का काफी महत्व है। हालांकि, तुलसी पूजा की थाली तक सीमित नहीं है। इसकी पत्ती, मंजरी (फूल) और बीज सभी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। गर्मियों में तुलसी के भागों का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और कई मौसमी समस्याओं से बचाव करता है।

मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने वाली चिरौंजी त्वचा से लेकर पाचन की समस्याओं तक में कारगर

IANS | May 16, 2026 8:13 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। मिठाइयों, हलवे और सूखे मेवों का स्वाद बढ़ाने वाली चिरौंजी न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर चिरौंजी को आयुर्वेद में खासा स्थान प्राप्त है। यह त्वचा से लेकर पाचन तक की समस्याओं को दूर करने में यह कारगर मानी जाती है।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस : 140/90 से ऊपर बीपी होती है खतरे की घंटी, प्रदूषण भी बढ़ाते हैं ब्लड प्रेशर, हार्टअटैक और स्ट्रोक का खतरा

IANS | May 16, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आज जब हम 17 मई 2026 को 21वां विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मना रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल भारत में करीब 11 लाख लोग सिर्फ इसलिए अपनी जान गंवा देते हैं क्योंकि उनके खून का दबाव नसों में हद से ज्यादा होता है। यह सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि हमारे दौर की सबसे बड़ी 'सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति' बन चुकी है।

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

IANS | May 16, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) नजदीक आ रहा है, इसी बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मंत्रालय लोगों को कई योगासनों की जानकारी, उनके लाभ और सही तरीके बताते हुए योग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

क्या आप जोड़ों के लगातार दर्द और अकड़न से परेशान हैं? योगासन के पास है अर्थराइटिस का समाधान

IANS | May 16, 2026 9:34 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। क्या आप भी सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न, दर्द और बेचैनी महसूस करते हैं? सीढ़ियां चढ़ना, चलना या रोजमर्रा के साधारण काम भी मुश्किल हो गए हैं? भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, गठिया (अर्थराइटिस) जैसी समस्या अब आम हो गई है, लेकिन इसका प्रभावी और प्राकृतिक समाधान योग में मौजूद है।

किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत

IANS | May 16, 2026 8:59 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और पानी के संतुलन को बनाए रखने का काम करती है। अगर किडनी सही तरीके से काम न करे तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ने लगता है। थकान, सूजन, पेशाब से जुड़ी दिक्कतें और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आयुष मंत्रालय योग करने की सलाह देता हैं। तमाम योगासनों में धनुरासन को काफी लाभकारी माना जाता है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस: छोटे मच्छरों से सेहत को बड़ा खतरा, जानें क्या करें क्या नहीं

IANS | May 15, 2026 10:27 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ हर साल 16 मई को ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ मनाया जाता है। इस साल की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांचें, साफ करें और ढकें” है। इस दिन को लेकर पूरे देश में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग डेंगू से बचाव के उपाय अपनाएं और इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

स्वाद और सेहत का संगम 'शहतूत', फल ही नहीं, पत्तियां भी पोषक तत्वों का खजाना

IANS | May 15, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। ऐसा ही गर्मियों में मिलने वाला फल है शहतूत, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरस इंडिका है।