सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल?

IANS | June 6, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। आजकल मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गया है। व्यस्त जीवनशैली, अनियमित खानपान और जंक फूड की आदत ने लोगों को कई बीमारियों की चपेट में डाल दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी देते हुए बताया कि मोटापे से बचने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह का हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी है। अच्छा नाश्ता न सिर्फ दिनभर की एनर्जी देता है बल्कि भूख पर नियंत्रण रखता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने से भी बचाता है।

छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा

IANS | June 6, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाना, पूरे दिन चिड़चिड़ापन बने रहना, बिना वजह तनाव महसूस होना या मानसिक थकान- ये समस्याएं आजकल आम हो गई हैं। अगर आप भी इनमें से किसी से गुजर रहे हैं और शांति चाहते हैं, तो योग आपके लिए बेहतरीन उपाय हो सकता है।

फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे

IANS | June 6, 2026 8:41 AM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना नए योगासनों के बारे में जानकारी देते हुए इसे दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने योगासनों के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह तन-मन के लिए फायदेमंद होने के साथ ही मजेदार भी होता है।

खेल के रूप में शामिल होने के बाद योग रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न करेगा: पीएम नरेंद्र मोदी

IANS | June 4, 2026 8:56 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग खेल के रूप में शामिल होकर रोजगार का एक बड़ा क्षेत्र बन सकता है।

योग न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय: पीएम नरेंद्र मोदी

IANS | June 4, 2026 8:43 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक होना है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर योगा में अपने तरह की इस पहली चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने योगासन को न्यूनतम बजट में ऊच्च जीवनशैली का सर्वोत्तम उपाय कहा।

प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के माध्यम से योग को एक खेल के रूप में पहचान मिलेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | June 4, 2026 8:07 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक 'प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप' का आयोजन हो रहा है। योग में अपने तरह की यह पहली चैंपियनशिप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के माध्यम से योग को एक खेल के रूप में पहचान मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ, अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक होगा आयोजन

IANS | June 4, 2026 7:45 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 के शुरुआत की घोषणा की।

'अनसेफ फूड' बना काल, हर साल 15 लाख लोगों की जा रही जान : डब्ल्यूएचओ

IANS | June 4, 2026 1:27 PM

जिनेवा, 4 जून (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'अनसेफ फूड' यानी असुरक्षित और दूषित भोजन को हर साल 15 लाख लोगों की मौत का कारण बताया है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से चेतावनी दी है कि इस समस्या का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार ये आज भी वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह

IANS | June 4, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस को अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना लोगों को योग का महत्व बताते हुए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दे रहा है। मंत्रालय का कहना है कि नियमित योगाभ्यास कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

IANS | June 4, 2026 9:33 AM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।