'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरे होने पर 'संडे ऑन साइकिल' के विशेष संस्करण का हुआ आयोजन

IANS | May 10, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत हर रविवार को मनाया जाने वाला 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें कई एथलीटों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

औषधीय गुणों से भरपूर 'गूलर', सेवन से पाचन और डायबिटीज समस्याएं होंगी दूर

IANS | May 9, 2026 11:51 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। आजकल अनियमित खान-पान और तनाव की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं और डायबिटीज जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं। ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट गूलर के सेवन की सलाह देते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

पाचन, त्वचा से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद बड़हर, प्रकृति का खजाना खट्टा-मीठा 'फल'

IANS | May 9, 2026 7:34 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। मौसम में हो रहे बदलाव इन दिनों कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दे रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पाचन कमजोर होना, त्वचा का रूखापन और बालों का झड़ना आम हो गया है। ऐसे में प्रकृति ने ऐसे कई फल दिए हैं, जो न केवल सेहत के लिए लाभदायी हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं।

ताड़ासन से सुधारें अपनी मुद्रा, अभ्यास से मिलेगी स्थिरता और संतुलन, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे

IANS | May 9, 2026 10:15 AM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस का समय नजदीक है। इस बीच भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नागरिकों को सही मुद्रा (पोस्चर) बनाए रखने की अहमियत बताते हुए ताड़ासन योगासन को अपनाने की सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार, सही पोस्चर एक रात में नहीं बनता। यह जागरुकता, संतुलन और हमारे रोजमर्रा के खड़े होने के तरीके से शुरू होता है।

ताड़ासन से वृक्षासन तक, गर्भवती महिलाओं के लिए पहली तिमाही में योगासन, जानें क्या कहता है आयुष मंत्रालय

IANS | May 9, 2026 9:31 AM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। मदर्स डे (10 मई) के साथ ही विश्व योग दिवस भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में आयुष मंत्रालय लगातार नई जानकारी देकर लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रहा है और दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की अपील कर रहा है। इसी कड़ी में एक्सपर्ट्स ने गर्भवती महिलाओं के लिए पहली तिमाही में किए जाने वाले सौम्य योगासनों के बारे में विशेष जानकारी दी है।

पीरियड्स में पेट की ऐंठन और सूजन को दूर करने में कारगर यह 'चाय'

IANS | May 8, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं पेट की ऐंठन, सूजन, गैस और भारीपन की शिकायत करती हैं। ऐसी स्थिति में एक चाय है, जो इससे राहत देने में बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पेट की परेशानियों को शांत करने में बेहद कारगर भी है।

बैचेनी, घबराहट और तनाव से परेशान? छोटे बदलाव से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है '7बी' फॉर्मूला

IANS | May 8, 2026 9:51 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी तेज रफ्तार जिंदगी का नकारात्मक असर शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में तनाव, बात-बात पर गुस्सा, बैचेनी, घबराहट, मायूसी, उदासी, निराशा, थकान, रुचि की कमी और अनिद्रा या भूख न लगना जैसी समस्याएं आम सी बात बन गई हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट छोटी-छोटी सकारात्मक आदतों से डिप्रेशन पर काबू पाने की सलाह देते हैं।

भारत में अब तक हंता वायरस का कोई मामला नहीं, महामारी का रूप लेने की संभावना कम: रिपोर्ट

IANS | May 8, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। हंता वायरस के इंसान से इंसान में फैलने की दर काफी कम है, इसलिए इसके महामारी का रूप लेने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। एक नवीनतम रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि भारत में इस वायरस के मौजूदा प्रकोप से जुड़ी कोई व्यापक या आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई मौत सामने नहीं आई है।

प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी, काम के हैं ये टिप्स

IANS | May 8, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। मां बनना जीवन का एक खूबसूरत समय है, ऐसे में गर्भावस्था और प्रसव के बाद हेल्थ एक्सपर्ट कई सावधानियों के साथ ही शिशु व मां की सेहत से जुड़ी कारगर टिप्स भी देते हैं। वे बताते हैं कि प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी है।

सर्पदंश में गलत घरेलू उपाय जानलेवा, एक्सपर्ट से जानें क्या करें, क्या नहीं

IANS | May 8, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। बेमौसम बरसात या ग्रामीण इलाकों में सांप का निकलना आम बात है। वहीं, कई बार सर्पदंश या सांप काटने की स्थिति नजर आती है, जो जानलेवा भी हो सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्पदंश वास्तव मेंं एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। घबराहट में या गलत घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। सही जानकारी और तुरंत सही कदम उठाने से सर्पदंश के मरीज की जान बचाई जा सकती है।