जुकाम से एसिडिटी तक, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सोंठ
मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में एसिडिटी हो या जुकाम यह आम सी बात होती है। ऐसे में सूखी अदरक या 'सोंठ' का इस्तेमाल जुकाम से एसिडिटी तक काफी फायदेमंद होता है। सोंठ भारतीय रसोई और आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक अहम हिस्सा है। सोंठ का इस्तेमाल ना केवल मसालों के रूप में होता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।