आयुष्मान कार्ड से महिला का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, प्लैटिनम हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज
वसई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं ने एक महिला की जिंदगी बचा दी। वसई के प्लैटिनम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को बाईपास सर्जरी, न्यूरोलॉजिकल सर्जरी, आर्थोपेडिक सर्जरी, और अन्य मेडिकल उपचार पूरी तरह से निशुल्क प्रदान किया जाता है। इस अस्पताल में एक साल में 30 से ज्यादा मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।