ज्यादा पानी पीने के भी नुकसान, शरीर कहता है संभल जाएं जरा
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। जल ही जीवन है और किसी भी एनर्जी ड्रिंक से सबसे ज्यादा लाभप्रद भी। ज्ञानी ध्यानी और बड़े बुजुर्ग अक्सर ये कहते आए हैं। लेकिन ये भी सच है कि हर चीज की अति खराब होती है। इसी तरह खुद को ज्यादा हाइड्रेट करना भी मुश्किल का सबब बन सकता है। कुछ वार्निंग साइन होते हैं अगर इन पर नजर बनाए रखी तो ओवरडोज (पानी का ही सही) से बच सकते हैं।