झांसी जैसे हादसे को दावत दे रहा जमशेदपुर का एमजीएम कॉलेज अस्पताल
जमशेदपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमजीएमसीएच) में फायर फाइटिंग सिस्टम को लेकर जिस तरह की लापरवाही है, उससे यहां आग लगने की स्थिति में उत्तर प्रदेश के झांसी जैसी दुर्घटना हो सकती है।