'दालों का राजा' मूंग, स्वाद के साथ सेहत का खजाना
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। मूंग एक बहुत महत्वपूर्ण दाल है। कई लोग इसके गुणों के कारण इसे 'दालों का राजा' भी कह देते हैं। यह हल्की, सुपाच्य और पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में मूंग दाल को त्रिदोष नाशक (वात, पित्त, कफ संतुलित करने वाली) माना जाता है, जो इसे हर उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के लिए आदर्श बनाता है।