गाजियाबाद में 13 वर्षीय किशोर समेत 9 में डेंगू की पुष्टि, मरीजों की संख्या 617 पहुंची
गाजियाबाद, 29 सितंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद में मच्छर जनित बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। डेंगू के मामलों की बात करें तो वह भी 600 के पार पहुंच गए हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 91 मरीजों की जांच में 13 वर्षीय किशोर समेत 9 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।