मुंबई की हवा में बढ़ता पीएम2.5 का स्तर बढ़ा रहा 'मूक स्वास्थ्य संकट': विशेषज्ञ
मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। एक ओर जहां महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई नगर निगम मुंबई तथा अन्य शहरों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि खराब हवा कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।