दिल्ली में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार शाम एक बार वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में पहुंच गई और शहर का समग्र एक्यूआई 398 दर्ज किया गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है।