दक्षिण कोरिया: मेडिकल छात्रों का आंदोलन थमा, 17 महीने बाद क्लास में लौटने का ऐलान
सोल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मेडिकल छात्र लगभग 17 महीनों के बाद क्लास में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले बढ़ाने की सरकार की योजना के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार किया था। लगभग 17 महीनों के बाद मेडिकल छात्रों ने वापस लौटने की घोषणा की है।