ऑफिस वालों के लिए वरदान है 'सेतुबंधासन', कमर और रीढ़ दर्द से मिलती है राहत
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हर दिन की भागदौड़, तनाव, काम का दबाव और अनियमित जीवनशैली का सीधा असर हमारे शरीर और दिमाग पर पड़ता है। अक्सर लोग खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से थकान, चिड़चिड़ापन, नींद न आना और पाचन जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर हम रोज थोड़ा सा समय योग के लिए निकाल लें, तो ये छोटी-छोटी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। योग सिर्फ शरीर को लचीला या मजबूत बनाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। कई योगासनों में एक आसन है– 'सेतुबंधासन', जिसे ब्रिज पोज भी कहा जाता है। यह आसन खासकर ऑफिस वालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो पूरे दिन कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं।