आयुष्मान भारत योजना से रितेश को मिली नई जिंदगी, शहडोल में मुफ्त डायलिसिस सुविधा
शहडोल, 22 जुलाई (आईएएनएस)। आयुष्मान भारत योजना किडनी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल में इस योजना के तहत मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिल रही है, जिससे कई मरीजों को राहत मिली है। उमरिया जिले के मानपुर गांव के रितेश सोनी, जो पिछले दो साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, अब इस योजना के जरिए मुफ्त इलाज प्राप्त कर रहे हैं। रितेश का जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट भी होगा, जिसमें आयुष्मान कार्ड के कारण उन्हें 5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।