2024 में भारतीयों के लिए शारीरिक, मानसिक कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकताएं : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2024 में भारतीय वयस्कों के लिए व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता बनकर उभरा है। यह बात मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कही गई।