गुजरात : जामनगर के आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान से 65 देशों के छात्रों ने हासिल की शिक्षा
जामनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के जामनगर स्थित आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देकर भारत का नाम रोशन कर रहा है। यह संस्थान न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी आयुर्वेद की शिक्षा और अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है, जहां विदेशी छात्र भी आयुर्वेद का अध्ययन करने आते हैं। यहां से अब तक 65 देशों के छात्रों ने आयुर्वेद में शिक्षा हासिल की है।