मेंटल हेल्थ के लिए हर घर में योग पहुंचाना लक्ष्य : जग्गी वासुदेव
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बुधवार को कहा कि मेंटल हेल्थ की समस्या पूरी दुनिया में बढ़ रही है। भारत में हर तीन मिनट में एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है। खासकर, छात्रों में यह समस्या देखने को मिल रही है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।