गर्मी में गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की ज़रूरत, विशेषज्ञ ने दी अहम सलाह
नोएडा, 2 मई (आईएएनएस)। गर्मियों की तपती धूप और बढ़ता तापमान हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय विशेष रूप से सावधानी बरतने का होता है। गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की ज़रूरत है। इसी संबंध में समाचार एजेंसी आईएएनएस ने नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीरा पाठक से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को होने वाली समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।