इम्पोस्टर सिंड्रोम: जब अपनी ही योग्यता पर होता है शक, उपलब्धियों को मान लेते हैं संयोग
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि आपकी उपलब्धियां बस किसी किस्मत या अवसर का नतीजा हैं और असल में आप उतने काबिल नहीं हैं जितना लोग सोचते हैं? अगर हां, तो शायद आप 'इम्पोस्टर सिंड्रोम' से गुजर रहे हैं।