नया समुद्री शैवाल आधारित टैबलेट 'मेंस्ट्रुअल कप को हेल्थ ट्रैकिंग उपकरण' में बदल देगा
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के शोधकर्ताओं ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए समुद्री शैवाल का उपयोग कर मौजूदा मेंस्ट्रुअल कप को एक सुरक्षित और आसान टूल के तौर पर विकसित किया है। दावा है कि ये टूल महिलाओं के हेल्थ को ट्रैक करेगा।