यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो

IANS | July 6, 2026 8:34 AM

डलास, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को कन्फर्म किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह अभी इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर नहीं हो रहे हैं।

'मैंने बहुत प्रयास किया', ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

IANS | July 6, 2026 7:52 AM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। ब्राजील को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम का टूर्नामेंट में सफर यही थम गया।

फीफा वर्ल्ड कप: उलटफेर का शिकार हुई पांच बार की चैंपियन ब्राजील, नॉर्वे जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में

IANS | July 6, 2026 7:44 AM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नॉर्वे ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नॉर्वे की जीत के नायक एर्लिंग हालैंड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे।

फीफा विश्व कप: स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले के लिए पुर्तगाल टीम डलास पहुंची

IANS | July 5, 2026 9:06 PM

डलास, 5 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल की टीम फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन के खिलाफ अपना राउंड ऑफ 16 मुकाबला खेलने के लिए डलास पहुंच गई है। स्पेन और पुर्तगाल का बेहद रोमांचक मुकाबला डलास स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाना है।

रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान से डेंजेल डमफ्रीज के साथ 4 साल का करार किया

IANS | July 5, 2026 6:12 PM

मैड्रिड, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड ने डेंजेल डमफ्रीज को इंटर मिलान से आधिकारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। अनुभवी डच राइट-बैक ने क्लब के साथ चार साल (30 जून 2030) के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

फीफा विश्व कप: ब्राजील पहले जैसी टीम नहीं रही, राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले नॉर्वे के कोच सोलबैकेन का बयान

IANS | July 5, 2026 4:32 PM

न्यूयॉर्क, 5 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार को राउंड ऑफ 16 का मुकाबला ब्राजील और नॉर्वे के बीच होना है। इस रोमांचक मुकाबले से पहले नॉर्वे के कोच स्टेल सोलबैकेन ने अपने खिलाड़ियों को याद दिलाया है कि ब्राजील के खिलाफ खेलने के मौके से घबराएं नहीं।

फीफा वर्ल्ड कप: पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, एम्बाप्पे बने जीत के नायक

IANS | July 5, 2026 7:49 AM

फिलाडेल्फिया, 5 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राउंड ऑफ 16 मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पैराग्वे को 1-0 से हराया।

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को क्वार्टर फाइनल में पहुंची, हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर कनाडा

IANS | July 5, 2026 7:15 AM

ह्यूस्टन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में मोरक्को ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हराया।

फीफा विश्व कप: मेक्सिको पहुंचते ही इंग्लैंड खिलाड़ियों की हूटिंग, राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले बढ़ा दबाव

IANS | July 4, 2026 7:51 PM

मेक्सिको सिटी, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम का मेक्सिको सिटी में गर्मजोशी नहीं, बल्कि विरोध के साथ स्वागत हुआ। सोमवार को मेजबान मेक्सिको के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जब इंग्लैंड की टीम होटल पहुंची, तो बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय समर्थकों ने हूटिंग और नारों के जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

फीफा विश्व कप: नेमार पूरे 90 मिनट खेलने को तैयार, ब्राजील के कोच का एंसेलोटी का बयान

IANS | July 4, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा है कि स्टार फॉरवर्ड नेमार पूरी तरह फिट हैं और फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। एंसेलोटी ने कहा कि अगर टीम को जरूरत पड़ी तो नेमार पूरे 90 मिनट तक मैदान पर खेलने में सक्षम हैं।