फीफा वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदकर बेल्जियम ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट

IANS | June 27, 2026 1:39 PM

वैंकूवर, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 5-1 से हराया। बीसी प्लेस स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीडन के लिए बड़ा झटका, चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए इसाक हिएन

IANS | June 27, 2026 11:49 AM

वैंकूवर, 27 जून (आईएएनएस)। स्वीडन को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के खिलाफ नॉकआउट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर इसाक हिएन हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे का सफर समाप्त

IANS | June 27, 2026 10:20 AM

गुआडालाहारा, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच के मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उरुग्वे को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

फीफा वर्ल्ड कप: केप वर्डे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचकर रचा इतिहास, गोलरहित ड्रॉ रहा सऊदी अरब के खिलाफ मैच

IANS | June 27, 2026 9:01 AM

ह्यूस्टन, 27 जून (आईएएनएस)। केप वर्डे ने सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंचकर इतिहास रच दिया। ग्रुप एच में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद केप वर्डे का राउंड ऑफ 32 में गत चैंपियन अर्जेंटीना से सामना होगा।

फीफा वर्ल्ड कप: इराक को 5-0 से रौंदकर सेनेगल की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

IANS | June 27, 2026 8:25 AM

टोरंटो, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

फीफा वर्ल्ड कप: ओस्मान डेम्बेल की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया

IANS | June 27, 2026 8:19 AM

बोस्टन, 27 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप आई के मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 4-1 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस की जीत के हीरो ओस्मान डेम्बेल रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे।

फीफा विश्व कप का हर संस्करण असाधारण प्रतिभा और पैशन लेकर आता है: पूर्व जर्मन कप्तान ओलिवर कान

IANS | June 26, 2026 6:56 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। जर्मन फुटबॉल आइकन और गोल्डन बॉल विजेता ओलिवर कान का मानना ​​है कि फीफा विश्व कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जो दुनिया भर से असाधारण प्रतिभा और भावना लेकर लाता है।

फीफा वर्ल्ड कप: पैराग्वे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया नॉकआउट स्टेज का टिकट

IANS | June 26, 2026 12:22 PM

सांता क्लारा, 26 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पैराग्वे के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

फीफा वर्ल्ड कप: तुर्किये का दमदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबले में अमेरिका को 3-2 से हराया

IANS | June 26, 2026 12:02 PM

लॉस एंजिल्स, 26 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी के आखिरी मुकाबले में तुर्किये ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान अमेरिका को 3-2 से हराया। हालांकि, तुर्किये पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका था, लेकिन टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का शानदार अंत किया।

फीफा वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

IANS | June 26, 2026 9:49 AM

कैनसस सिटी, 26 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है।