फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल से पहले स्पेन के लिए चिंता का विषय बनी यामल-पोरो की फिटनेस

IANS | July 17, 2026 8:02 AM

न्यू जर्सी, 17 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, स्पेन के लिए खिताबी मुकाबले से पहले लैमिन यामल और पेड्रो पोरो की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। न्यू जर्सी में हुए पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान युवा स्टार लैमिन यामल और डिफेंडर पेड्रो पोरो ने बाकी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास नहीं किया। दोनों ने मैदान के किनारे हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग की।

इंग्लैंड और फ्रांस के बीच होगी तीसरे स्थान की जंग, एम्बाप्पे, केन और बेलिंगम के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका

IANS | July 16, 2026 10:01 PM

मियामी, 16 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में हार झेलने वाली यूरोप की दो दिग्गज टीमें फ्रांस और इंग्लैंड अब तीसरे स्थान के लिए आमने-सामने होंगी। मियामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए केवल तीसरे स्थान पर आने और कांस्य पदक जीतने का नहीं होगा, बल्कि टूर्नामेंट का समापन सम्मानजनक तरीके से करने का भी मौका होगा।

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

IANS | July 16, 2026 9:05 AM

अटलांटा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड का फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलने का सपना साकार नहीं हो सका। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को अर्जेंटीना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार से कप्तान हैरी केन बेहद निराश नजर आए।

फीफा वर्ल्ड कप: लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया

IANS | July 16, 2026 7:22 AM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया।

फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन दमदार खेल के साथ फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में फ्रांस को दी 2-0 से मात

IANS | July 15, 2026 7:21 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस हार के बाद अब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान पर रहने के लिए मुकाबला करेगी। फ्रांस का सामना दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से होगा।

जापान में पंजाब एफसी, बेंगलुरु एफसी की शानदार जीत, एफसी गोवा को मिली हार

IANS | July 14, 2026 6:32 PM

कुराते, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय फुटबॉल के लिए मंगलवार का दिन रोमांचक रहा। देश की टॉप डेवलपमेंटल टीमों का मुकाबला जापान की जे-लीग टीमों से हुआ। इस दौरान कहीं दबदबा देखने को मिला तो कहीं रोमांचक मुकाबले हुए। कुल मिलाकर दिन भारतीय टीमों के नाम रहा। पंजाब एफसी और बेंगलुरु एफसी ने दो मैच जीते, जबकि एफसी गोवा को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

फीफा विश्व कप: डेक्लान राइस सेमीफाइनल में खेलेंगे या नहीं, इंग्लैंड आखिरी समय में फैसला लेगी

IANS | July 14, 2026 2:00 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर और उप-कप्तान डेक्लान राइस बीमारी से उबर चुके हैं, लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में उनके खेलने पर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल उनकी फिटनेस पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और अंतिम निर्णय लेने से पहले आखिरी ट्रेनिंग सत्र का इंतजार करेंगे।

फीफा विश्व कप: इंग्लैंड और अर्जेंटीना मैच का परिणाम मिडफील्ड की लड़ाई पर निर्भर करेगा, पूर्व स्ट्राइकर फाउलर का बयान

IANS | July 14, 2026 1:42 PM

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक है। इंग्लैंड के पूर्व स्टार स्ट्राइकर रॉबी फाउलर ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विताओं में से एक बताया है। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी और दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।

फीफा विश्व कप: फ्रांस बनाम स्पेन मैच कब और कहां देखें, हेड टू हेड में कौन आगे?

IANS | July 14, 2026 1:06 PM

टेक्सास, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। 1998 और 2018 की विजेता फ्रांस और 2010 की विजेता स्पेन के बीच होने वाले इस रोमांचक सेमीफाइनल पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं।

मुझे उम्मीद है कि फ्रांस जीतेगा, स्पेन के चैंपियन बनने पर भी मुझे खुशी होगी: फर्नांडीज

IANS | July 14, 2026 12:37 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व डिफेंडर लुइस फर्नांडीज ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के लिए फ्रांस का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्पेन अगर फ्रांस को बाहर कर देता है, तो उनके लिए भी मुझे खुशी होगी।