फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉल का क्रेज चरम पर, केरल में सोमवार को छुट्टी का ऐलान

IANS | July 19, 2026 5:11 PM

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई (आईएएनएस)। केरल सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल को देखते हुए राज्य में सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन के निर्देश के बाद अवकाश का ऐलान किया गया। राज्य के छात्रों ने सोशल मीडिया पर सोमवार को छुट्टी की मांग की थी।

कर्नाटक: मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार फीफा विश्व कप फाइनल लाइव स्क्रीनिंग में शामिल होंगे

IANS | July 19, 2026 3:51 PM

बेंगलुरु, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सोमवार तड़के कोरमंगला के एनजीवी इनडोर स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच की लाइव पब्लिक स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

IANS | July 19, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होनी है। इस खिताबी मुकाबले को लेकर भारत में भी फैंस काफी उत्सुक हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि फाइनल में भी एक बार फिर लियोनेल मेसी का मैजिक दिखेगा, तो कुछ फैंस स्पेन को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

कर्नाटक सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के स्क्रीनिंग की मंजूरी दी, सीएम शिवकुमार ने फैंस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

IANS | July 19, 2026 2:37 PM

बेंगलुरु, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि स्क्रीनिंग की मंजूरी देते हुए फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की।

फीफा वर्ल्ड कप: जूड बेलिंगहम के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, यह मुकाम हासिल करने वाले बने पहले इंग्लिश खिलाड़ी

IANS | July 19, 2026 7:44 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में एक गोल करने के साथ ही जूड बेलिंगहम ने इतिहास रच दिया है।

फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने हासिल किया तीसरा स्थान, रोमांचक मुकाबले में फ्रांस को 6-4 से हराया

IANS | July 19, 2026 7:28 AM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अगले सप्ताह अपने भविष्य पर फैसला लूंंगा, अमेरिकी फुटबॉल टीम के कोच पोचेटिनो का बयान

IANS | July 18, 2026 9:34 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने संकेत दिया है कि वह अगले सप्ताह अपने भविष्य को लेकर अंतिम फैसला करेंगे। फीफा विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद अमेरिकी फुटबॉल महासंघ उन्हें मुख्य कोच के पद पर बनाए रखना चाहता है।

फीफा वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में मेसी तोड़ सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में बनेंगे नंबर वन

IANS | July 18, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे।

फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन के लिए आई राहत भरी खबर, फाइनल मैच के लिए फिट हुए लामिन यामल

IANS | July 18, 2026 11:58 AM

न्यूयॉर्क, 18 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले स्पेन के लिए राहत भरी खबर आई है। अर्जेंटीन के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए टीम के युवा स्टार फॉरवर्ड लामिन यामल अब पूरी तरह फिट हैं। इस बात की जानकारी टीम के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने दी है।

स्लावको विंसिक होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में मुख्य रेफरी

IANS | July 17, 2026 9:56 AM

न्यूयॉर्क, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा ने विश्व कप 2026 के फाइनल मैच के लिए रेफरी के नाम की घोषणा कर दी है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में स्लोवेनिया के अनुभवी अधिकारी स्लावको विंसिक मुख्य रेफरी की भूमिका निभाएंगे।