हैरी केन ने एम्बाप्पे और यामल को पछाड़ते हुए 2026 का 'बैलन डी’ओर' अवॉर्ड जीता

IANS | October 27, 2026 8:06 AM

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन को 2026 के बैलन डी’ओर सम्मान से नवाजा गया है। पिछले 25 साल में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले और वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी हैं।

आईएसएल: अंतिम पलों में मनवीर का विजयी गोल, मोहन बागान सुपर जाइंट ने चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हराया

IANS | October 26, 2026 10:11 PM

कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2026-27 में सोमवार को मोहन बागान सुपर जाइंट ने चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। मैच के दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में मनवीर सिंह ने निर्णायक गोल किया।

भारत के स्टार फुटबॉलर हलीचरण नारजारी 'असम गौरव पुरस्कार' के लिए चयनित

IANS | October 24, 2026 3:44 PM

बारपेटा, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। असम सरकार द्वारा घोषित प्रतिष्ठित 'असम गौरव' पुरस्कार के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी हलीचरण नारजारी को चुना गया है। खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकार ने उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया है।

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

IANS | October 20, 2026 11:25 PM

तामेंगलोंग (मणिपुर), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। तामेंगलोंग जिला प्रशासन, जिला खेल संघ (तामेंगलोंग) और साई इम्फाल के सहयोग से 4 से 6 नवंबर तक डुइगाइलोंग टर्फ ग्राउंड में 'पहला रानी गाइदिन्ल्यू तामेंगलोंग जिला स्तरीय महिला 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026' आयोजित करेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है।

आईएसएल: अंतिम पलों में गुरकीरत ने दागा गोल, पंजाब एफसी ने मुंबई सिटी एफसी के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला

IANS | October 19, 2026 10:25 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में सोमवार को पंजाब एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। मुकाबले के 63वें मिनट में उरुग्वे के स्ट्राइकर लिएंड्रो ओटोरमिन ने पेनाल्टी स्पॉट से गोल करके मुंबई सिटी को बढ़त दिलाई। इसके बाद, मुंबई सिटी एफसी के पूर्व खिलाड़ी गुरकीरत सिंह ने 90वें मिनट में हेडर के जरिए गोल करके पंजाब के लिए एक अंक बचाया, जो क्लब के लिए उनका पहला गोल था।

आईएसएल: विलियम्स-पेरोविच ने दागे गोल, बेंगलुरु एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 2-0 से हराया

IANS | October 17, 2026 9:49 PM

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2026-27 के नौवें मुकाबले में शनिवार को बेंगलुरु एफसी ने चेन्नईयिन एफसी को 2-0 से मात दी। रयान विलियम्स ने 24वें मिनट में गोल करके खाता खोला, और फिर 52वें मिनट में मिहालिओ पेरोविच ने गोल करके बेंगलुरु की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु को तीन और अंक मिल गए।

आईएसएल: थोई सिंह ने दागा गोल, इंटर काशी ने ओडिशा एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला

IANS | October 17, 2026 7:45 PM

पुणे, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2026-27 के आठवें मैच में इंटर काशी ने दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में वापसी करते हुए ओडिशा एफसी के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ कराया। शनिवार को श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले के 56वें ​​मिनट में इंटर काशी के डिफेंडर प्रतीक चौधरी के 'ओन गोल' की बदौलत ओडिशा को बढ़त मिल गई थी, लेकिन बाद में थोई सिंह ने गोल करके दोनों टीमों के बीच अंकों का बंटवारा सुनिश्चित कर दिया।

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 2-1 से हराया

IANS | October 16, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2026/27 के सातवें मुकाबले में मोहन बागान सुपर जाइंट ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली (एससी दिल्ली) को 2-1 से मात दी। शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में लालरिनलियाना हनामते ने मेजबान टीम को बढ़त दिलाई थी, लेकिन ब्रेक के बाद ली इरविन और मिगुएल फिगुएरा ने चार मिनट के भीतर गोल करके 'मैरिनर्स' (मोहन बागान) की शानदार वापसी कराई।

आईएसएल: स्टॉपेज-टाइम में बाउली ने दागा विनिंग गोल, पंजाब एफसी ने ओडिशा एफसी को 2-1 से हराया

IANS | October 14, 2026 10:11 PM

नई दिल्ली, 2026: इंडियन सुपर लीग 2026/27 में पंजाब एफसी ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ओडिशा एफसी पर 2-1 से रोमांचक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। हाफ-टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन मेसी बाउली ने 90+5वें मिनट में स्टॉपेज-टाइम में विनिंग गोल किया।

आईएसएल: एफसी गोवा की शानदार वापसी, चेन्नईयन एफसी के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ कराया

IANS | October 10, 2026 10:50 PM

गोवा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएलएल) 2026-27 सीजन के दूसरे मैच में शनिवार रात एफसी गोवा और चेन्नईयन एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इरफान यादवाड ने 64वें मिनट में चेन्नईयन एफसी को बढ़त दिलाई, लेकिन 75वें मिनट में चिकी के हेडर से किए गए बराबरी के गोल ने यह सुनिश्चित किया कि एफसी गोवा को अपने सीजन के पहले मैच में एक अंक मिले।