मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए मोरक्को के खिलाड़ी अय्यूब बौआदी, 5 साल के लिए हुआ करार

IANS | August 26, 2026 6:22 PM

मैनचेस्टर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने लिले से अय्यूब बौआदी को साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मोरक्को के इस युवा खिलाड़ी ने 2031 तक एतिहाद स्टेडियम में रहने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं। 18 वर्षीय बौआदी, एलियट एंडरसन, पियर्स चार्ल्स, जेरेमी मोंगा, मैथिस डेटोरबेट और जेरोनिमो रुली के बाद सिटी के छठे समर साइनिंग हैं।

एंथनी एंड्रयूज बने भारतीय अंडर 17 विमेंस फुटबॉल टीम के सहायक कोच

IANS | August 26, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने एंथनी एंड्रयूज को भारत की अंडर 17 विमेंस नेशनल टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है, जबकि जोआकिम अलेक्जेंडरसन हेड कोच बने रहेंगे।

26 सितंबर को पनामा के खिलाफ 'दोस्ताना मैच' खेलेगा भारत

IANS | August 25, 2026 11:00 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सीनियर पुरुष टीम, फीफा मेंस इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान पनामा के खिलाफ एक 'दोस्ताना मैच' की मेजबानी करेगी। यह मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाना है। फिलहाल मुकाबले के वेन्यू की पुष्टि नहीं हुई है।

डूरंड कप: एडमंड लालरिंडिका की शानदार हैट्रिक, ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को रौंदकर 22 साल बाद जीता खिताब

IANS | August 23, 2026 8:42 PM

कोलकाता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। 135वें डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 4-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद 'डूरंड कप' का टाइटल अपने नाम किया है। इससे पहले टीम ने साल 2004 में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई थी।

विष्णु वाघेला: चुनौतियों से लड़कर बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम की पहचान

IANS | August 23, 2026 7:01 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के विष्णु वाघेला भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विष्णु ने बचपन में आंखों की रोशनी गंवा दी थी, लेकिन इसके बावजूद फुटबॉल खेलने का सपना देखा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। बनासकांठा की पालनपुर तालुका के वाडा गांव में रहने वाले विष्णु की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव बेहद खुश है।

स्पेन को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का कोच लुइस डे ला फुएंते को मिल सकता है इनाम, 2030 तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ने की उम्मीद

IANS | August 21, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कोच लुइस डे ला फुएंते का कॉन्ट्रैक्ट साल 2030 तक बढ़ सकता है। लुइस डे की अगुवाई में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराते हुए दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

डूरंड कप: 'पेनाल्टी शूटआउट' तक पहुंचा रोमांचक मुकाबला, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर फाइनल में मोहन बागान

IANS | August 20, 2026 10:11 PM

शिलांग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मोहन बागान सुपर जाइंट ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम को खिताबी मैच तक पहुंचाने में विशाल कैथ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शूटआउट में दो अहम बचाव किए। गुरुवार को शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में तय समय तक स्कोर 0-0 था, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में 'मैरिनर्स' (मोहन बागान) ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 4-3 से मात दी।

एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ

IANS | August 20, 2026 9:52 AM

चेस्टर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) रेगुलर सीजन एक्शन में इंटर मियामी सीएफ और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच सुबारू पार्क में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मियामी के लिए कप्तान लियोनेल मेसी और डेनियल पिंटर ने 1-1 गोल किए।

135वां डूरंड कप: मोहन बागान सुपर जाइंट और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

IANS | August 17, 2026 11:00 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मोहन बागान सुपर जाइंट और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 135वें डूरंड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ 135वें डूरंड कप की सभी चार सेमीफाइनलिस्ट की आधिकारिक पुष्टि हो गई है, जिसमें मोहन बागान सुपर जाइंट, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली, ईस्ट बंगाल एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जगह बनाई है।

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

IANS | August 16, 2026 11:28 PM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि उनका शानदार फुटबॉल करियर मौजूदा सत्र के बाद समाप्त हो सकता है। रोनाल्डो ने स्वीकारा है कि यह 'संभवतः खेल में उनका आखिरी साल' है।