निखत जरीन कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुईं

IANS | May 14, 2026 8:16 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दो बार की विश्व चैंपियनशिप निखत जरीन ग्लासगो में होने वाले अगले कॉमनवेल्थ गेम्स और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं।

जूड बेलिंघम: शानदार मिडफील्डर, जिनके सम्मान में पूर्व क्लब ने रिटायर कर दी थी 'जर्सी नंबर-22'

IANS | May 14, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के प्रतिभाशाली फुटबॉलर जूड बेलिंघम की गिनती दुनिया के बेहतरीन मिडफील्डर में होती है। 'थ्री लायंस' के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 खेल चुके जूड 2020 और 2024 की यूईएफए यूरो चैंपियनशिप का हिस्सा रहे हैं।

हैरी केन: बैकहम को आदर्श मानने वाला वो बच्चा, जिसने महज 5 साल की उम्र में खाई थी फुटबॉल खेलने की कसम

IANS | May 13, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। महज 5 साल की उम्र में एक बच्चे ने नोट में लिखा था: 'मैं फुटबॉल खेलना चाहता हूं'... आगे चलकर इस बच्चे ने सिर्फ अपने सपने को साकार ही नहीं किया, बल्कि इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। इस बच्चे का नाम है 'हैरी केन', जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की टीम में संभवत: फॉरवर्ड खिलाड़ी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, यह उनका तीसरा वर्ल्ड कप होगा।

मोहन बागान क्लब के पूर्व अध्यक्ष टूटू बोस का 78 साल की उम्र में निधन, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जताया शोक

IANS | May 13, 2026 2:03 PM

कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। मोहन बागान फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय फुटबॉल के सबसे प्रभावशाली खेल प्रशासकों में से एक टूटू बोस का कोलकाता में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मोहन बागान क्लब ने शोक व्यक्त किया है।

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

IANS | May 13, 2026 10:34 AM

मैड्रिड, 13 मई (आईएएनएस)। रियल बेटिस ने अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में अपनी जगह बना ली है। बेटिस ने एल्चे पर 2-1 से जीत के साथ ही ला लीगा में पांचवां स्थान हासिल करते हुए अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाई है।

राफेल लेओ: 'मजबूत कद-काठी' का विंगर, जो 'पुर्तगाली एम्बाप्पे' के नाम से मशहूर

IANS | May 12, 2026 9:14 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के 'मजबूत कद-काठी' वाले विंगर राफेल लेओ ने अपनी तेज रफ्तार, ड्रिब्लिंग और आक्रामक खेल से फुटबॉल जगत में खास पहचान बनाई है। स्पोर्टिंग सीपी से करियर शुरुआत करने वाले राफेल लेओ ने बाद में एसी मिलान की तरफ से खेलते हुए अपनी चमक बिखेरी।

डेनमार्क के क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की

IANS | May 12, 2026 8:01 PM

कोपेनहेगन, 12 मई (आईएएनएस)। डेनमार्क के क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह फैसला उन्होंने टीम के आगामी फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने के बाद लिया है। विश्व 11 जून से शुरू होगा।

'हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व,' भारतीय टीम का एशियन कप टूर्नामेंट में सफर खत्म होने पर बोलीं हेड कोच पामेला कोंटी

IANS | May 12, 2026 5:41 PM

सूजौ, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय टीम का एशियन कप का अभियान क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। सोमवार को चीन के खिलाफ हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार की वजह से भारतीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में जगह बनाने से चूक गई। हेड कोच पामेला कोंटी ने कहा कि हार के बावजूद टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।

अंडर-17 विमेंस एशियन कप: क्वार्टरफाइनल में हार के साथ भारत का सफर समाप्त, वर्ल्ड कप की उम्मीदों पर पानी फिरा

IANS | May 11, 2026 10:22 PM

सूजौ (चीन), 11 मई (आईएएनएस)। एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप 2026 के क्वार्टरफाइनल में भारत को चीन के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को मिली इस शिकस्त के बाद भारत का सफर समाप्त हो गया है। इस मुकाबले के नतीजे ने 'यंग टाइग्रेस' की फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐतिहासिक क्वालिफिकेशन हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

'मैं बलि का बकरा हूं, मेसी ने मेरी गिरफ्तारी का विरोध किया था,' सॉल्ट लेक स्टेडियम भगदड़ मामले में शताद्रु दत्ता ने तोड़ी चुप्पी (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | May 11, 2026 6:56 PM

कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। मेसी इवेंट के आयोजक शताद्रु दत्ता ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची भगदड़ के मामले में चुप्पी तोड़ी है। शताद्रु ने खुद को 'बलि का बकरा' बताते हुए कहा है कि उन्हें मेसी को कोलकाता लाने का अफसोस है। शताद्रु ने तत्कालीन खेल मंत्री अरूप बिस्वास की मैदान पर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाते हुए खुलासा किया है कि जब पुलिस ने उन्हें विमान के अंदर गिरफ्तार किया था, तो मेसी और उनके मैनेजर ने इसका विरोध किया।