आईएसएल 2025-26: ईस्ट बंगाल ने खत्म किया 22 साल का सूखा, इंटर काशी को हराकर जीता खिताब

IANS | May 22, 2026 8:10 AM

कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। ईस्ट बंगाल के लिए 22 साल का लंबा इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में ईस्ट बंगाल ने कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में इंटर काशी को 2-1 से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। इससे पहले, टीम ने अपना आखिरी बड़ा खिताब साल 2004 में जीता था।

आर्सेनल का प्रीमियर लीग चैंपियन बनना अब तक का सबसे बेहतरीन एहसास: मिकेल आर्टेटा

IANS | May 21, 2026 8:53 PM

लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। आर्सेनल ने प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है। इस उपलब्धि पर आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा बेहद खुशी हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे बेहतरीन एहसासों में से एक बताया है। यह जीत आर्टेटा के नेतृत्व में लगातार तीन बार उपविजेता रहने के बाद मिली है।

विनिसियस जूनियर: फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील का सबसे अहम चेहरा

IANS | May 21, 2026 6:39 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक इवेंट, फीफा विश्व कप 2026, की शुरुआत 11 जून से हो रही है। विश्व कप के नजदीक आते ही इसका रोमांच न सिर्फ हिस्सा ले रही टीमों के खिलाड़ियों पर देखने को मिल रहा है, बल्कि दुनियाभर के फुटबॉल फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों के पक्ष में लामबंद होने लगे हैं। फुटबॉल विश्व कप आए और ब्राजील का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता।

जेम्स रोड्रिगेज: 'करिश्माई गोल' से रातोंरात बनाई थी पहचान, गोल्डन बूट जीत चुके कप्तान से फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन की आस

IANS | May 21, 2026 3:32 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। 28 जून, 2014। फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 का रोमांचक मुकाबला। इस मैच में कोलंबिया ने उरुग्वे को 2-0 से हराया था। यह मुकाबला ऐतिहासिक कोलंबिया के एक खिलाड़ी की वजह से बना था। इस खिलाड़ी का नाम जेम्स रोड्रिगेज है। जेम्स ने इस मैच में वह करिश्माई गोल किया था, जिसकी बदौलत वह रातों-रात इंटरनेशनल स्टेज पर मशहूर हो गए थे।

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने जीता खिताब, खत्म हुआ 22 साल का इंतजार

IANS | May 20, 2026 8:10 AM

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। आर्सेनल एफसी ने प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है। इसलिए यह उपलब्धि बेहद खास है। आखिरी बार टीम ने 2004 में ट्रॉफी उठाई थी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी

IANS | May 19, 2026 9:46 AM

रियो डी जनेरियो, 19 मई (आईएएनएस)। नेमार को जून में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। नेमार की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है।

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

IANS | May 18, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। रोनाल्डो का बचपन गरीबी में गुजरा। एक समय ऐसा भी था, जब रोनाल्डो के घर में खाने तक के पैसे नहीं थे। मां दूसरों के घर में काम करती थी। हालांकि, रोनाल्डो हालातों के आगे झुके नहीं, बल्कि इनसे लड़ने का फैसला किया।

रियल मैड्रिड ने मुझसे संपर्क नहीं किया है: जोस मोरिन्हो

IANS | May 17, 2026 6:41 PM

मैड्रिड, 17 ​​मई (आईएएनएस)। पुर्तगाली मैनेजर जोस मोरिन्हो अपने करियर में दूसरी बार रियल मैड्रिड के कोच बनने के काफी करीब हैं। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि क्लब ने उनके प्रतिनिधि जॉर्ज मेंडेस से संपर्क किया है।

लामिन यामल: मेसी की गोद में खेला वो बच्चा, जिसे माना जा रहा उन्हीं का उत्तराधिकारी

IANS | May 16, 2026 7:45 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार विंगर लामिन यामल महज 18 साल की उम्र में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरी दुनिया में शोहरत हासिल कर चुके हैं। शानदार ड्रिबलिंग और गति के साथ इस खिलाड़ी ने युवावस्था में ही अपनी परिपक्वता दिखाई है।

किलियन एम्बाप्पे के साथ मेरे संबंध सामान्य हैं: अल्वारो अर्बेलोआ

IANS | May 16, 2026 6:07 PM

मैड्रिड, 16 मई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ को ला लीगा सीजन के आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस के सामने मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा। उन्हें स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के साथ अपने संबंधों को लेकर कुछ असहज करने वाले सवालों के जवाब देने पड़े।