ट्रंप के दूत ने फीफा से विश्व कप में ईरान की जगह इटली को शामिल करने को कहा: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक स्पेशल दूत ने कथित तौर पर फीफा से 11 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में ईरान की जगह इटली को रखने को कहा है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में पोप लियो (चौदहवें) पर टिप्पणी करने के बाद कही है।