'टिशू पेपर' पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले लियोनेल मेसी, जिन्होंने दुर्लभ बीमारी से लड़कर बनाई पहचान

IANS | June 1, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपना छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार मेसी अपने देश को फीफा वर्ल्ड कप 2022 जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। शानदार ड्रिब्लिंग, पासिंग और गोल करने की क्षमता मेसी को बेहद खास बनाती है।

फीफा विश्व कप 2026: रोड्री और पेड्री, स्पेन के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं दोनों खिलाड़ी

IANS | May 29, 2026 8:26 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में विश्व कप 19 जुलाई 2026 तक खेला जा जाएगा। 2010 में अपना पहला और एकमात्र विश्व कप जीतने वाली स्पेन की टीम अपने दूसरे खिताब की तलाश में उतरेगी। स्पेन के इस अभियान में स्टार खिलाड़ियों पेड्री और रोड्री की भूमिका अहम होगी।

किलियन एम्बाप्पे: फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस की सबसे बड़ी उम्मीद

IANS | May 28, 2026 11:23 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है। 2018 की विजेता और 2022 में अर्जेंटीना से फाइनल में हार का सामना करने वाली फ्रांस एक बार फिर से खिताब की दावेदार है। इसकी वजह स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे हैं, जिन्होंने पिछले 2 विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किया है और फिलहाल अपने करियर की ऊंचाई पर हैं।

फीफा विश्व कप: नेमार का ब्राजील के लिए पहला मैच खेलना संदिग्ध, वार्म-अप मैचों से हुए बाहर

IANS | May 28, 2026 10:13 PM

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में करिश्मा करने की तैयारी कर रही ब्राजील की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड नेमार का विश्व कप के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है। नेमार वार्म-अप मैचों से भी बाहर हो गए हैं।

'मेरा आखिरी विश्व कप हो सकता है': दक्षिण कोरिया के कप्तान सोन ह्युंग-मिन

IANS | May 26, 2026 7:49 PM

सियोल, 26 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के कप्तान सोन ह्युंग-मिन ने कहा है कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप हो सकता है। मिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अपने देश को फुटबॉल के सबसे बड़े स्टेज पर एक और यादगार सफर पर ले जाएंगे। अपना चौथा विश्व कप खेलने जा रहे 33 साल के मिन विश्व कप में दक्षिण कोरिया को 2002 वाली सफलता दिलाना चाहते हैं। 2002 में दक्षिण कोरिया सेमी-फाइनल तक पहुंची थी।

फीफा ने ईरान के पक्ष में लिया बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप बेस कैंप को मेक्सिको स्थानांतरित किया

IANS | May 24, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। फीफा ने ईरान के 2026 फीफा विश्व कप के लिए अपने ट्रेनिंग बेस को अमेरिका से मेक्सिको शिफ्ट करने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। यह फैसला यात्रा से जुड़ी मुश्किलों, वीजा प्रक्रियाओं और टूर्नामेंट से जुड़ी व्यापक भू-राजनीतिक संवेदनशीलताओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते लिया गया है।

केरल: 'फीफा वर्ल्ड कप' से पहले मलप्पुरम में 'कबाड़' से अनूठी कलाकृति तैयार, 6 हजार प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल

IANS | May 23, 2026 6:11 PM

मलप्पुरम (केरल), 23 मई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है। ऐसे में मलप्पुरम नगर पालिका ने शानदार तरीके से फुटबॉल के इस महाकुंभ का स्वागत किया है। कुन्नुम्मल के डिवाइडर पर एक विशाल कलाकृति लगाई गई है, जिसमें एक फुटबॉल और बूट पहने एक पैर को 'बाइसाइकिल किक' मारते हुए दिखाया गया है। यह कलाकृति पूरी तरह से बेकार प्लास्टिक की बोतलों से तैयार की गई है, जो दुनिया को फुटबॉल के प्रति मलप्पुरम के जुनून को दिखाती है।

एर्लिंग हालैंड: नॉर्वे को 28 वर्षों बाद फीफा वर्ल्ड कप में पहुंचाने वाले खिलाड़ी, जो कहलाते 'गोल-मशीन'

IANS | May 23, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। नॉर्वे के फुटबॉलर एर्लिंग ब्रूट हालैंड को 'गोल-मशीन' कहा जाता है। 21 जुलाई 2000 को इंग्लैंड के लीड्स में जन्मे एर्लिंग एथलीट परिवार से हैं। उनके पिता अल्फ-इंगे हालैंड एक प्रोफेशनल फुटबॉलर थे। मां ग्राय मारिता ब्राउन हेप्टाथलॉन में नाम कमा चुकी हैं, जबकि दादा नॉर्वे में एक मशहूर धावक थे।

नेमार: फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के बावजूद फीफा विश्व कप में ब्राजील की सबसे बड़ी उम्मीद

IANS | May 23, 2026 4:47 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। नेमार का नाम मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय, क्षमतावान, बेहतरीन और धनी फुटबॉलर के रूप में शुमार है। इंजरी की वजह से लंबे समय से ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से बाहर चल रहे इस दिग्गज खिलाड़ी को फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में चुना गया है। नेमार का यह चौथा विश्व कप होगा। देखना दिलचस्प होगा कि 34 साल के नेमार क्या 2002 के बाद एक बार फिर से ब्राजील को फुटबॉल का विश्व चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।

रोनाल्डो ने अल नासर को बनाया चैंपियन, दमैक को हराकर जीता सऊदी प्रो लीग का खिताब

IANS | May 22, 2026 8:51 AM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को अल नासर को सऊदी प्रो लीग 2025-26 का खिताब जिताया। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने दो गोल करते हुए क्लब को दमैक के खिलाफ 4-1 से जीत दिलाई। जनवरी 2023 में अल नासर से जुड़ने के बाद रोनाल्डो का यह पहला बड़ा खिताब है।